Nari Shakti Vandan Abhiyan 2026
दिनांक:- 23 अप्रैल 2026
स्थान:- नौगाँव इंजीनियरिंग महाविद्यालय
विषय:- “नारी शक्ति वंदन”
आज महाविद्यालय में नारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के समक्ष नारी सम्मान, उनकी भूमिका एवं समाज में उनके योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता द्वारा नारी शक्ति के महत्व, उनके अधिकारों एवं वर्तमान समय में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए और नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए।









